Site icon Pratap Today News

विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल ने जनसंख्या नियंत्रण पर कानून बने इसके लिये अचल सरोवर पर किया शंखनाद

अलीगढ़  विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल महानगर हरिगढ़ द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस पर शंखनाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम अचल सरोवर स्थित अचल गुमटी पर हुआ। कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं ने शंखनाद कर आम जनमानस को जनसंख्या नियंत्रण कानून बने इस विषय पर प्रयास किया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विश्व हिन्दू परिषद के महानगर मंत्री इंद्रपाल सिंह ने कहा कि जनसंख्या वृद्धि हमारे देश के विकास में बहुत बड़ी बाधा है जनसंख्या वृद्धि के कारण विभिन्न प्रकार

की समस्याएं जैसे बेरोजगारी मकानों की समस्या अनाज की समस्या वातावरण दूषित होने की समस्या हम सभी को देखने को मिल रहे हैं। अगर भारत सरकार जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं बनाती है तो भविष्य में यह समस्या बहुत ही घातक सिद्ध होगी इसलिए सरकार को बिना देरी किए तत्काल प्रभाव से जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाना चाहिए।

 

 

 

 

    चीफ एडिटर
अजय प्रताप चौहान

 

Exit mobile version