Site icon Pratap Today News

अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी का सक्रिय सदस्य बनाएंगे निखिल माहेश्वरी

अलीगढ़ भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन पर्व सदस्यता अभियान कल से प्रारंभ हो रहा है। जिसके निमित युवा मोर्चा अलीगढ़ महानगर के सदस्यता प्रभारी की जिम्मेदारी महानगर महामंत्री शिवम अग्रवाल को दी गयी है। यह जानकारी देते हुए महानगर अध्यक्ष निखिल माहेश्वरी ने बताया कि सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक युवाओं को भारतीय जनता पार्टी से जोड़कर भाजपा का सदस्य बनाने का काम युवा मोर्चा कार्यकर्ता करेंगे। महानगर के प्रत्येक बूथ पर जाकर युवाओं को पार्टी की सदस्यता दी जाएगी। युवा मोर्चा कार्यकर्ता बूथों पर जाकर, केम्प लगाकर और व्यक्तिगत रूप से युवाओं से मिलकर सदस्यता करेंगे। अधिक से अधिक युवाओं को सक्रिय सदस्य बनाया जाएगा।

 

 

जिला संवाददाता
शब्बन सलमानी
Exit mobile version