Site icon Pratap Today News

बालाजी दरबार के द्वारा नवम् श्री हनुमान जयन्ती महोत्सव आज

अलीगढ़ 22 अप्रैल बालाजी दरबार अशोक नगर अलीगढ़ के द्वारा श्री अशोक मामाजी के सानिध्य में नवम् श्री हनुमान जयन्ती महोत्सव दिनांक 23 अप्रैल दिन मंगलवार को बड़े ही हर्षाेल्लास के साथ मनाया जायेगा। सर्वप्रथम सुबह 8 बजे से अशोक नगर स्थित श्री मानव शान्ति मंदिर से श्री बालाजी महाराज की प्रभात फेरी निकाली जायेगी, जो अशोक नगर, रघुपीरपुरी, होली चैराहा, गूलर रोड,अशोक नगर पार्क होते हुये श्री मानव शान्ति मंदिर पर समापन होगी। उसके बाद मंदिर पर ही बाबा की प्रसादी होगी। संाय 4 बजे से गूलर रोड स्थित मंत्रा गैस्ट हाउस में फूल बंगला एवं छप्पन भोग दर्शन होंगे। सांय 4.30 बजे से हनुमत यज्ञ होगा। सांय 6 बजे से बालाजी महाराज की भजन संध्या होगी। रात्रि 9 बजे 501 दीपकों से बालाजी महाराज की महाआरती होगी। उसके बाद रात्रि 9.30 बजे से बाबा की प्रसादी का आयोजन होगा। यह जानकारी बालाजी दरबार अशोक नगर अलीगढ़ के मीडिया प्रभारी नवीन नारायन ने दी है

प्रधान संपादक
अजय प्रताप चौहान
Exit mobile version