Site icon Pratap Today News

36 वें अन्तर्राष्ट्रीय सूरजकुण्ड शिल्प मेले को मिल रही है अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान – मनजीत दहिया

भाजपा भूजल संरक्षण विभाग के प्रदेश मीडिया प्रमुख मनजीत दहिया ने सपरिवार मेले में की शिकरत, स्टॉलो का लिया जायजा

 

सलाहउद्दीन अयूबी की रिपोर्ट

 

फरीदाबाद/ चण्डीगढ़ । भारतीय जनता पार्टी भूजल संरक्षण विभाग हरियाणा के प्रदेश मीडिया प्रमुख एवं भारतीय अनुसूचित जाति पिछड़ा एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी मनजीत सिंह दहिया लाखन माजरा आज सपरिवार सूरजकुंड अन्तर्राष्ट्रीय हस्त शिल्प मेले में सपरिवार पहुँचे और अन्तर्राष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेले की विभिन्न स्टालो का जायजा लिया।

चौधरी मनजीत सिंह दहिया लाखन माजरा ने परिवार सहित सम्पूर्ण मेला परिषद् में जगह-जगह सांस्कृतिक मण्डलियों की सांस्कृति प्रस्तुतियों को देखा और स्थानीय पर्यटकों के इलावा विदेशी पर्यटकों से वार्तालाप किया तथा विदेशी पर्यटकों के साथ थिरकते नजर आए।

लोकगायक कलाकार अमित ढुल द्वारा प्रस्तुत हरियाणवी गीतों की प्रस्तुति छोटी चौपाल में पहुंचे और हरियाणवी कलाकारों की प्रशंसा की। भाजपा के वरिष्ठ नेता चौधरी मनजीत सिंह दहिया ने कहा कि संगीत किसी भाषा और सीमा के बन्धन से मुक्त है।

इसी की मिसाल है 36 वां अन्तर्राष्ट्रीय सूरजकुण्ड शिल्प मेला जिसे अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान मिली। उन्होंने बताया कि वे हर वर्ष परिवार के साथ मेले का भ्रमण करते हैं और कलाकारों का हौंसला बुलंद करते है। मनजीत दहिया ने कहा कि 36वें अन्तर्राष्ट्रीय सूरजकुण्ड मेले के जरिये नार्थ इस्ट प्रांतों को भी अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पहचान मिली है जिसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल को जाता है।

वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता मनजीत सिंह दहिया ने अन्तर्राष्ट्रीय हस्त शिल्प मेला में हरियाणा के सूचना, लोकसम्पर्क भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा डिजिटल प्रदर्शनी का अवलोकन किया और इस प्रदर्शनी में हरियाणा की तस्वीर को प्रस्तुत किया गया था जिसकी उन्होंने प्रशंसा की।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा क्रियान्वित की जा रही है। जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए हरियाणा सरकार कार्य कर रही है और राज्य सरकार जल संरक्षण के लिए सराहनीय कार्य कर रही है। वहीं खेलों को बढ़ावा देने के लिए नई – नई योजनाएं हरियाणा सरकार कर रही है।

Exit mobile version