Site icon Pratap Today News

भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व महानगर अध्यक्ष ने पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया

बबलू खान की रिपोर्ट

अलीगढ़ । भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व महानगर अध्यक्ष ठाकुर राकेश कुमार सिंह ने भाजपा के कद्दावर नेता कैबिनेट के पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है उन्होंने कहा कि रामवीर उपाध्याय जी राजनीति में हमेशा खरे उतरे हमेशा जनता की सेवा की और और कई बार मंत्री और कई बार विधायक रहे क्षेत्र में एक अच्छा नेता खो दिया हमेशा याद में बने रहेंगे

भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व महानगर अध्यक्ष ठाकुर राकेश कुमार सिंह ने दर्जनों किसानों के साथ शोक व्यक्त किया 5 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान की गई शोक व्यक्त करने वालों में महेश चंद बघेल दीपक सिंह सिद्धार्थ पंडित हरपाल सिंह अनिल कुमार सिंह सचिन कुमार सिंह संतोष तिवारी आदि ने रामवीर उपाध्याय के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया हैं।

Exit mobile version