Site icon Pratap Today News

हैंड्स फ़ॉर हैल्प संस्था की मुहिम “वृद्धों के सम्मान में हैंड्स फ़ॉर हैल्प मैदान में” के चलते हुए सियाराम वृद्धाश्रम में शौचालय व स्नान घर का निर्माण कार्य का शुभारंभ किया

 

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हैंड्स फ़ॉर हैल्प संस्था के संस्थापक डॉ सुनील कुमार ने प्रताप टुडे न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए बताया कि आज उनकी संस्था ने हैंड्स फ़ॉर हैल्प संस्था की मुहिम “वृद्धों के सम्मान में, हैंड्स फ़ॉर हैल्प मैदान में” के चलते हुए अब अलीगढ़ शहर की मशहूर संस्था ने अपने ही शहर के वृद्धाश्रम के बुजुर्गों की देखभाल करने का बीड़ा उठाया है। उसी प्रयास के तहत जब संस्था को पता चला कि शहर में बरौला बाईपास स्थित (सियाराम वृद्धाश्रम) में वृद्ध लोगों के लिए शौचालय व स्नान घर की कोई व्यवस्था नहीं है। सारे वृद्ध अपनी दैनिक क्रिया के लिए बहुत परेशान हैं। जिसके चलते शहर की मशहूर समाजिक संस्था हैंड्स फ़ॉर हैल्प ने इसी समस्या को तत्काल संज्ञान में लेते हुए वहाँ शौचालय व स्नानघर के निर्माण हेतु कार्य आरंभ करा दिया है। अब बहुत ही शीघ्र वृद्ध लोगों की इस समस्या का समाधान हो जाएगा। इसके उपरांत आगे भी संस्था ध्यान रखेगी की वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के सेहत व रोज़मर्रा की ज़रूरतों को समय से पूरा किया जा सके ताकि उनको अपने घर से अलग व इस संसार में अपने असहाय और लाचार होने का आभास तक न हो। इस कार्य में तथा इस मुहिम में संस्था आप सभी लोगों के अमूल्य सहयोग की आशा करती है। कृपया अपने अमूल्य योगदान कर वृद्धों की सेवा करने का पुण्य कमायें तथा उनका ईश्वरीय आशीर्वाद प्राप्त करें। विशाल वार्ष्णेय, मीडिया प्रभारी

 

 

अलीगढ़ से चीफ एडिटर
अजय प्रताप चौहान
FacebookTwitterEmailWhatsAppPrintPrintFriendlyShare
Exit mobile version