Site icon Pratap Today News

अलीगढ़ में महिलाओं की एकजुटता का संदेश देता मातृशक्ति का राममंदिर जनजागरण अभियान

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए निधि संग्रह अभियान में लोगो को जागरूक करने के उद्देश्य से महानगर में राष्ट्र सेविका समिति के सानिध्य में सभी संगठनों की महिलाओं का एकजुट होकर राम मंदिर जनजागरण का जो अभियान महानगर में चलाया जा रहा है , वह लोगों में उत्साह भर रहा है। साथ ही समाज को एकजुटता का संदेश भी दे रहा है और मातृशक्ति की प्रतिभा का लोहा मनवा रहा है यह अभियान।इस अभियान के अंतर्गत प्रतिभा कालोनी,कांति विहार में महिलाओं ने एक कीर्तन फेरी का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया जिसकी संयोजिका निशा वार्ष्णेय रहीं । रघुवीर पुरी स्थित शीला चौधरी के निवास स्थान पर एक राम भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसने सभी को राममय कर दिया। इसी क्रम में तुर्कमान गेट स्थित सराय काबा सेवा बस्ती में कृष्णा गुप्ता एवं राधा चौहान ने घर घर जाकर लोगो को जागरूक किया। तालसपुर कला में भी मातृशक्ति वैठको का आयोजन किया गया जिसमे महिलाओं ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया और राम मंदिर निधि संग्रह अभियान को सफल बंनाने का संकल्प लिया । इन कार्यक्रमों के माध्यम से अलीगढ़ की महिलाशक्ति का जो विशाल रूप निकल कर आया है, निश्चित की प्रशंसा के योग्य है । महानगर कार्यवाहिका डॉ निशा शर्मा ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत जनजागरण के कार्यक्रम 14 जनवरी तक चलाये जाएंगे जो राममय वातावरण का निर्माण करने में सहायक सिद्ध होंगे। इसके उपरांत 15 जनवरी मकर संक्रांति से निधि समर्पण अभियान में बहनें लगेगीं।इस अभियान में हर आयु वर्ग की महिला का सहयोग प्राप्त हो रहा है जो इस अभियान को ऊर्जा प्रदान करने का कार्य कर रहा है। सभी बहनें प्रशंसा की पात्र हैं। मातृशक्ति संगठित होकर इस अभियान में पूरे उत्साह के साथ लगी है। पूरे महानगर में मातृशक्ति के इस अभियान की चर्चा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ सुलक्षणा शर्मा, पल्लवी नवमान , गौरी पाठक , रुचि गोटेवाल , मधुबाला गुप्ता , शलिनी शर्मा , गिनिशा वार्ष्णेय,डॉ उषा शेखर आदि का विशेष सहयोग रहा।

अलीगढ़ से नगर संवाददाता
शेखर सिंह जादौन

Exit mobile version