Site icon Pratap Today News

समाजवादी नौजवान सभा ने किये कोल विधानसभा क्षेत्र के बूथ मजबूत

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में सपा नौजवान सभा के प्रदेश सचिव प्रवीन शर्मा काजू ने कहा कि हमारी पहचान विचार और संगठन से है। मनोबल के साथ परिश्रम कर कोल विधानसभा के बाकी बूथों पर भी जिम्मा कार्यकर्ताओं को सोपा है। वे अपने दायित्वों का पूरा निर्वहन करते हुए बूथ केन्द्रों पर प्राण प्रण से जुड़कर 2022 में सपा को जिताने के लिए कमर कसे यही संकल्प हमारे लिए गौरवपूर्ण होगा, उन्होंने कहा मुख्य आधार हमारा पोलिंग बूथ है। जहां हमें अपनी पूरी शक्ति से मजबूत रहना है। ताकि चुनाव के समय हमें किसी भी प्रकार कठिनाई न हो। काजू ने कहा पोलिंग बूथों पर हमारा संगठनात्मक ढांचा मजबूत होना चाहिए। यही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी होगी। समाजवादी पार्टी द्वारा चलाये जा रहे आहान पत्र कार्यक्रम के जरिए जनता तक राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के विचारों को पहुचाने का कार्य करें। इस मौके पर मनीष शर्मा, सचिन बघेल, राकेश, गोपाल जी, विवेक पाल, प्रहलाद पंडित, रवि यादव,रजत कुमार,लखन शर्मा,ज्ञानी यादव, मनोज चौधरी,आषीश चौधरी, राजेश,गौरव लोधी, हरीश बघेल, लवकुश ठाकुर, किन्तु प्रताप सिंह, आदि तमाम कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे।

अलीगढ़ से जिला
संवाददाता गौरव शर्मा

Exit mobile version